फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव में कारगर माना जा रहा बीसीजी का टीका, पहले चरण में 102 और 108 के एंबुलेंस कर्मियों को लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव में कारगर माना जा रहा बीसीजी का टीका, पहले चरण में 102 और 108 के एंबुलेंस कर्मियों को लगेगा
विज्ञापन

गोरखपुर। बीसीजी (बैसिलस कैलमेट गुएरिन) टीका को कोरोना से बचाव में कारगर बताया जा रहा है। ऐसे में शासन ने निर्देश दिया है कि पहले चरण में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को यह टीका लगाया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसके लिए सभी सीएमओ को निर्देशित किया है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा स्थित कोविड अस्पताल के प्रभारी ने बीसीजी टीका पर शोध किया है। शोध के तहत उन्होंने 80 स्वास्थ्य कर्मियों को बीसीजी का टीका लगाया था। इन कर्मियों को कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। जिन 150 लोगों को टीका नहीं लगाया गया था, उनमें कई संक्रमण का शिकार हो गए। यह शोध चार नवंबर को इंडियन जनरल अप्लाइड रिसर्च में प्रकाशित भी हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए पहले चरण में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों को बीसीजी टीका लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से यह टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जल्द ही कर्मियों की सूची तैयार कर टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें