फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान से युवक का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम, ऐसे हो गई थी मौत

Wed, 20 May 2020 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • लॉकडाउन के कारण परिवार में नहीं पहुंचा शव
  • साइट पर क्रेन की बॉकेट गिरने से हुआ हादसा
  • मार्च में ही ओमान गया था महेंद्र सोनकर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान में काम के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले बस्ती के कस्बे के दक्षिण टोला निवासी 26 वर्षीय महेंद्र सोनकर का शव मंगलवार रात घर लाया गया। ताबूत देख परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को निकट के मनोरमा नदी में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


शटरिंग का काम करने वाले महेंद्र के ऊपर सीमेंट व मोरंग के मसाले से भरी बाल्टी गिर जाने से मौत हो गई थी। नौ मई को हुई घटना के बाद से परिवार के लोग शव आने का इंतजार कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से उसका शव घर नहीं लाया जा सका। महेंद्र सोनकर मार्च में ही शटरिंग का काम करने ओमान गया था। नौ मई रविवार को शटरिंग की साइट पर क्रेन से बॉकेट में भरकर सीमेंट व मोरंग बिल्डिंग के ऊपर चढ़ाया जा रहा था। तभी ऊपर से बॉकेट टूटकर महेंद्र के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। महेंद्र के पिता साधू सोनकर ने बताया कि किसी तरह उसके जाने के लिए रुपये का प्रबंध करके ओमान भेजा था, ताकि घर की माली हालत सुधर जाए। रविवार को कंपनी से फोन आया कि महेंद्र की मौत हो गई। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा में महेंद्र की शादी तय हुई थी। मगर नियति के आगे सबके मंसूबों पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें