फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: विदेश से आने वालों पर रखी जा रही है खास नजर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 02 Mar 2020 07:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। अब विदेश से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर रख रहा है। इस पूरे कवायद में केंद्र सरकार भी पहल कर रही है। विदेश से आने वालों की सूची बनाई जा रही है। इस सूची को प्रदेश वार जिलों को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में अपने जिले में चीन, थाईलैंड व हांगकांग के अब तक 11 लोग यहां आए हैं। उनकी जांच जिले की टीम मौके पर जाकर कर रही है। सोमवार को टीम ने थाईलैंड से आने वाले दो लोगों की जांच की। हालांकि इनकी जांच में वायरस के लक्षण नहीं पाए गए, मगर डॉ. फख्रेयार के नेतृत्व में टीम लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है।

जिले में 11 लोगों की सूची अब तक प्रदेश सरकार की ओर से आई है। इनमें चीन, थाईलैंड व हांगकांग के यात्री हैं। इन यात्रियों में शहर के अलावा हर्रैया व रूधौली के लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग सूचीबद्ध लोगों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


इसकी मानीटरिंग सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी स्वयं कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर जाकर वहीं जांच के लिए नमूने एकत्रित कर उसे जांच के लिये लखनऊ भेज रही है। यही नहीं इन लोगों पर 28 दिनों तक नजर रखने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए हैं।

सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क है। सरकार भी ऐसे लोग जो विदेश से आ रहे हैं उनकी जांच पड़ताल करा रही है। हालांकि अपने जांच में कहीं भी लक्षण नहीं मिले, मगर शासन का निर्देश है कि हर हाल में सूचना के बाद ऐसे लोगों की जांच करा ली जाए। उन पर 28 दिन तक नजर रखी जाए। यदि उनमें कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया जाए, जिससे वायरस फैलने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें