फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस्ती ने सहारनपुर को 7-0 से हराया

Sat, 16 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में प्रयागराज व अयोध्या मंडल की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें शामिल हो रही हैं।

एक अन्य मैच में बस्ती ने सहारनपुर को एकतरफा मुकाबले में 7-0 गोल के अंतर से पराजित किया। बस्ती की तरफ से मुस्कान और रिया ने दो-दो गोल किए। तीसरा मैच आजमगढ़ और बरेली मंडल के बीच हुआ। आजमगढ़ की अनुभवी खिलाड़ियों के सामने बरेली की खिलाड़ी टिक नहीं सकीं। आजमगढ़ ने 5-0 गोल के अंतर से बरेली को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद हमजा, धर्मवीर सिंह, संजय साहनी, आमिर खान, रतन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें