फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए की हस्तांतरित कॉलोनियों में मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह और यूजर चार्ज की वसूली को लेकर दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जीडीए की हस्तांतरित कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य इन कॉलोनियों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना और विभागीय समन्वय के साथ कार्यों को तेज गति देना रहा।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलोनियों में नगर निगम के उपयोग के लिए आवश्यक वाहनों की खरीद की जाए। इसके तहत एमआरएफ और जीटीएस वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के साथ ही वार्ड कार्यालय स्थापित करने के लिए भूमि का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि इन कॉलोनियों में सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें। बैठक में नए पार्कों के विकास, नियमित नाला सफाई, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह और यूजर चार्ज की वसूली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही गृहकर, जलकर और सीवर कर लगाने की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा गया। नगर आयुक्त ने कैटल कैचर और डॉग कैचर वाहनों की खरीद के निर्देश देते हुए पशु नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जलकल विभाग को नलकूप स्थापना, पाइपलाइन विस्तार और अन्य जलापूर्ति सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं निर्माण विभाग को कॉलोनियों का निरीक्षण कर सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए सहायक अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को भवन पंजीकरण और लाइसेंस जारी करने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गार्बेज प्वाइंट चिन्हित कर कचरा संग्रह और शुल्क वसूली के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें