फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- पति बोला- फंदे से लटक गई थी पत्नी, सीएचसी ले जाते समय हुई मौत

कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घर वालों का कहना है कि पति से कहासुनी के बाद महिला फंदे पर लटक गई।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना के कानापार उर्फ रामनगर निवासी कुसुम देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मई 2022 में उन्होंने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी विजय निषाद से की थी। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के दौरान दहेज में नकद व सामान दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल पहुंचने पर पुत्री से उसका पति, ससुर रामकेवल, जेठ जितेन्द्र, जेठानी माधुरी व अन्य पांच लाख रुपये और दहेज की मांग करने लगे। उनकी पुत्री के असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात में भी आरोपियों ने उनकी पुत्री को मारा-पीटा और हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर खुदकुशी बताने की कोशिश की। लक्ष्मी तीन माह की गर्भवती थी। पुत्री के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, नाक के रास्ते खून निकल रहा था।
मृतका के पति विजय निषाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी उर्फ नेहा के बीच बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नाराज होकर पत्नी बिना भोजन किए कमरे में चली गई। देर रात जब वह कमरे में गया तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटक रहा था। उसने फंदे से उतारा उस समय सांसें चल रही थीं। उसे आनन-फानन में वह सीएचसी लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें