बड़हलगंज (गोरखपुर)। इलाके के लक्ष्मीपुर मुहाल जलकर निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र यादव की सोमवार को थाइलैंड में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जितेन्द्र यादव आठ वर्ष से थाइलैंड में रखकर काम करता था। पिता जगरनाथ भी वहीं रहते हैं। अप्रैल में वह घर आया था और मई में वापस चला गया था। पिता द्वारा थाइलैंड में ही उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था।