फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRD के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन: मजदूर के कंधे के आर-पार हुआ सरिया, सर्जरी कर बचाई जान

Thu, 18 Aug 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि सर्जरी की टीम ने सफल ऑपरेशन कर बीआरडी के डॉक्टरों की काबिलियत को दर्शाया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों के इलाज में हर संभव मदद के लिए तैयार है। बीआरडी की हर सुविधा को मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है।  
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधे से आर-पार हुए सरिये को निकाल कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मजदूर की जान बचाई है। सरिया आर-पार होने के कारण हथेलियों तक रक्त पहुंचाने वाली रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने क्षतिग्रस्त नसों को भी ठीक किया। बुधवार को डॉक्टरों ने मजदूर को डिस्चार्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज के कोठीभार निवासी अशोक (25) मजदूरी करते हैं। नौ अगस्त को वह महाराजगंज में भवन निर्माण के काम में लगे हुए थे। इस बीच उनका पांव फिसल गया। इससे वह गिरे और सरिया दाहिने कंधे के आर-पार हो गया। करीब तीन फुट लंबा सरिया उनके शरीर में धंसा हुआ था। अन्य लोग उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। घायल अशोक को सर्जरी विभाग के डॉ. अभिषेक जीना की निगरानी में भर्ती कराया गया। डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि मरीज की जान बचाने के साथ ही हथेली की ताकत को भी बचाने का अभियान था। इसमें सफलता मिल गई है।

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि सर्जरी की टीम ने सफल ऑपरेशन कर बीआरडी के डॉक्टरों की काबिलियत को दर्शाया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों के इलाज में हर संभव मदद के लिए तैयार है। बीआरडी की हर सुविधा को मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें