फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव : प्रथम वरीयता में मधुसूदन को गोरखपुर में सर्वाधिक वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 805 मतों के साथ धीरेंद्र द्विवेदी दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

2022-23 में यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की मतगणना में पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी को पहली वरीयता के मतों की गिनती में 1842 मत प्राप्त हुए हैं। जो किसी प्रत्याशी को गोरखपुर में पड़े मतों अबतक सबसे अधिक हैं। 805 मतों के साथ धीरेंद्र द्विवेदी दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

पहली वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद अब सोमवार से द्वितीय से 25 वीं वरीयता तक के मतों की गणना शुरू होगी। यह चरण एलिमिनेशन राउंड होगा। इसमें सबसे कम मत पाने वाले प्रत्याशी क्रमशः बाहर होते जाएंगे और उनके वोट मतदाताओं द्वारा दी गई अगली वरीयता के आधार पर अन्य प्रत्याशियों के खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम विजेताओं का फैसला होगा। इस चुनाव के लिए लगभग 5000 अधिवक्ता गोरखपुर जनपद में मतदाता हैं। इनमें से करीब 4000 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कुल हुए मतदान में से गोरखपुर के प्रत्याशियों को आधे मत भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन



-



गोरखपुर से आठ प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
मधुसूदन त्रिपाठी - 1842 मत
धीरेंद्र द्विवेदी -805
अमित शुक्ल -738
लालमन -390
बीरेंद्र सिंह -317
बलवंत - 187
जितेंद्र गौतम -106
नजमुल हक मारूफी -96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें