गोरखपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की कार्यकारिणी का चुनाव 20 फरवरी को होगा। नामांकन, जांच और पर्चा वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 पदों पर 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लगभग तीन हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, जंगबहादुर प्रसाद निषाद, भानु प्रताप पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, रत्नाकर सिंह चौहान, संजय प्रकाश सत्यम चुनाव मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, अशोक राय, फजलुल हक खान, राजेश कुमार पांडेय, राम नारायण द्विवेदी, शिवशंकर प्रजापति, संतोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर पद पर, अजय कुमार शुक्ल, अरविंद कुमार ओझा, अशोक कुमार चौहान, आशुतोष कुमार मिश्र, दीनदयाल त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पाल, मृत्युंजय राज सिंह, विनेश कुमार मिश्र, शांभवी नंदन पांडेय, शिव कुमार निषाद, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरीश कुमार तिवारी चुनाव मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे पद पर आशुतोष कुमार पांडेय, तीर्थराज मिश्र उर्फ राजा मिश्रा, प्रणव द्विवेदी, राकेश कुमार पांडेय, राजीव भूषण यादव, शिव कुमार गुप्ता, स्नेहा मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव उर्फ सुमित प्रधान, हिमांशु त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। मंत्री पद पर अजयानंद सिंह मुन्ना, अनुज अस्थाना, आफताब हुसैन, आशुतोष कुमार मिश्र, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, दीप्तभान धर दूबे, महेंद्र यादव, रत्नेश कुमार पाठक, विजय कुमार, विनोद कुमार यादव, शंकर शरण शुक्ला चुनाव मैदान में हैं।