फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बार एसो. के अध्यक्ष समेत आठ पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी का केस

Wed, 21 Feb 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज कस्बे में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़कर दस्तावेज बिखेरने और फर्नीचर तोड़ने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपीगंज (गोरखपुर)। कस्बे में बीते बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच में हुए विवाद में पुलिस ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक समेत आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, बलबा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर की है।

जानकारी के अनुसार, पीपीगंज क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह एक विद्यालय की प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक व उनके सहयोगी जबरन उनके विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सभी दस्तावेज बिखेरते हुए फर्नीचर तोड़ दिए। जब वह मना करने पहुंचीं तो उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची 14 वर्षीय उनकी नातिन को कुलदीप, राजन पाठक, अनवेश विद्यालय के कमरे के खींच ले गए और दुर्व्यवहार किए। उसके चीखने की आवाज सुनकर दो लोग जब मौके पर पहुंचे तो चारों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी बीच मौके पर कृष्ण दामोदर पाठक का बेटा सक्षम पाठक भी पहुंच गया और उसने कट्टे के बट से एक शख्स के सिर पर प्रहार कर दिया। बीच बचाव कर रहे एक सभासद भी घायल हो गए।
-
अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस पहले दर्ज कर चुकी है केस

इस विवाद में बृहस्पतिवार की रात कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दो सभासद समेत छह नामजद व 60 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


कोट



कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक समेत आठ नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को दो पक्षों में मारपीट का मामला है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें