फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक वाहनों को शहर में मिलेगी चार्जिंग की सुविधा

Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनेंगे ई-वेहिकल चार्जिंग स्टेशन, निजी और कॉमर्शियल वाहनों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज जिले में काफी तेजी से बढ़ रहा है। वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन उसे चार्ज करने के लिए शहर में कहीं भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। अभी यह समस्या बहुत बड़ी नहीं है मगर भविष्य को देखते हुए नगर निगम शहर के 21 स्थानों पर ई-वेहिकल चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही है। शहर में इन वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें कॉमर्शियल व प्राइवेट दोनों तरह के वाहन हैं।
विज्ञापन


दूर तक ले जाने में समस्या
इलेक्ट्रिक वाहनों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसे लंबी दूरी पर लेकर नहीं जा सकते। अगर डिस्चार्ज हो जाएं तो फिर चार्ज करने की व्यवस्था नहीं होती। शहर में चार्जिंग स्टेशन बन जाने से इसे लंबी दूरी तक ले जाने में भी सुविधा होगी। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे पूरा हो गया है। शहर में अभी तक केवल इलेक्ट्रिक बसों के लिए ही चार्जिंग की व्यवस्था है।

इन स्थानों पर बनेेंगे चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम की ओर से गोलघर, असुरन चाैराहा, खजांची चौराहा, मेडिकल कॉलेज, गुलरिहा, पादरी बाजार, गीता वाटिका, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, नौसड़ चौक, बुद्धा गेट नौका विहार, रुस्तमपुर चौराहा, जीडीए कार्यालय, चिड़ियाघर, विंध्यवासिनी पार्क, एम्स के पास, एमएमएमयूटी के पास, तरंग क्रासिंग, रामनगर तिराहा, महेसरा पुल, लालडिग्गी पार्क और सुभाष चंद्र बोस नगर में चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन


कोट...
इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है। इसके लिए 21 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें