केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्रों के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इलाहाबाद बैंक स्टॉफ एसोसिएशन यूपी के सहायक महामंत्री आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि बैंकिंग सुधारों एवं बैंकों के अवांछित विलय के विरोध, कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन के मांगपत्र के समर्थन में, कारपोरेट घरानों से चूक किए ऋणों की वसूली के कठोर उपायों की मांग, वेतन पुनरीक्षण, वेतन पुनरीक्षण लागू करने और बैंकों में पर्याप्त संख्या में भर्ती करने की मांग को लेकर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
जिले के सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारी बुधवार 11 बजे जुबली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। इंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष केके तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उधर, आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी के मंडलीय मंत्री टी सिंह ने कहा कि केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशन एवं केद्रीय कर्मचारी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को पोस्टल कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।