फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी: बैंक लोन डाटा में सेंधमारी, किस्त बकाए के संदेश से खाली कर रहे खाता

Mon, 11 Dec 2023 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लसाज सुबह 10 बजे से पहले ही फोन करते हैं, जब बैंक खुला भी नहीं रहता है। अब जल्दबाजी में लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसके बाद खाते में किश्त जमा करने के बाद बची रकम जालसाज के खाते में चली जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन के नाम पर जालसाजी की घटनाएं तो कई सामने आईं, लेकिन अब लोन की किस्त जमा करने या लेट पेमेंट से सीबी खराब होने का झांसा देकर जालसाज खाता खाली करने लगे हैं। सबसे बड़ी बात कि जालसाज सुबह 10 बजे से पहले ही फोन करते हैं, जब बैंक खुला भी नहीं रहता है। अब जल्दबाजी में लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसके बाद खाते में किश्त जमा करने के बाद बची रकम जालसाज के खाते में चली जाती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुातबिक, साइबर अपराधी लोन की ईएमआई देने वालों को काॅल करके उन्हें लोन की रुकी ईएमआई देने के लिए फोन पे, गूगल पे या संभावित फर्जी आईडी पर खुलवाए बैंक खाते में जमा करने के लिए कहते हैं। ईएमआई भरने वाले साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी किश्त की रकम साइबर अपराधियों के बताए गए फोन पे, गूगल पे व बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: फिर चला बुलडोजर...गोलघर-रेलवे स्टेशन रोड की खिच-खिच भी दूर, 19 का चालान

विज्ञापन

केस एक
कोतवाली इलाके के मियां बाजार के अब्दुल रहमान ने व्यक्तिगत लोन लिया है। हर आठ तारीख को उनकी किश्त कटती है। 9 दिसंबर की सुबह आठ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। 10 रुपये किश्त कम कटी है, जीएसटी बढ़ गया है। इसे तत्काल जमा कर दें, नहीं तो आप की सीबी खराब हो जाएगी। 10 रुपये की बात होने की वजह से उन्होंने ध्यान नहीं दिया है और लिंक पर 10 रुपये का भुगतान किया फिर खाते में बचे 24 सौ रुपये निकल गए।

इसे भी पढ़ें: माफिया राजन तिवारी की चार फाइलें गायब, कमजोर पड़ सकती है पैरवी

केस दो
रामगढ़ताल इलाके के रुस्तमपुर निवासी राकेश ने कार लोन लिया है। उनकी किश्त हर महीने की पांच तारीख को कटती है। छह नवंबर को इनके पास फोन आया और बताया कि किश्त में 70 रुपये कम जमा किए हैं। इसे जमा कर दें। उन्होंने सुबह फोन आने की वजह से संदेह जाहिर किया और बैंक आकर जमा करने की बात कही। इसके बाद 10 बजते ही उनके पास फोन आया कि बैंक आइए या तो जमा कर दीजिए। बैंक जाने पर पता चला कि उनके पास किसी कर्मचारी ने कॉल नहीं किया था।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
  • लोन ईएमआई के लिए फोन आए तो बैंक में जाकर पता करें, ऑनलाइन लेनदेन न करें।
  • सुबह दस बजे से पहले फोन आने पर खुद ही सोच लेना चाहिए कि बैंक खुला ही नहीं होगा।
  • किसी को भी ओटीपी या फिर खाते की जानकारी न दें।
  • काॅल करने वाले व्यक्ति द्वारा दिए गए फोन पे, गूगल पे व बैंक खाता में ईएमआई के नाम पर कोई भी धनराशि जमा न करें।
  • अगर साइबर अपराधी के झांसे में आकर आकर ईएमआई की किश्त के नाम पर धनराशि जमा कर दी गई है तो तत्काल अपने बैंक व साइबर सेल को सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें