फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर, 200 करोड़ का कारोबार ठप

Thu, 26 Nov 2020 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
bank strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एसबीआई को छोड़कर अन्य सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अधिकारियों के इस हड़ताल में शामिल नहीं होने के बावजूद बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। लोगों को काफी परेशानी हुई। हड़ताल की वजह से गोरखपुर में बैंकिंग संबंधी करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। संयुक्त परिषद उप्र स्टेट ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एवं ऑफिसर्स फेडरेशन, समन्वय समिति बड़ौदा, यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बड़ौदा यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने भी हड़ताल का समर्थन किया।

विज्ञापन


सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक जुबिली शाखा परिसर में इकट्ठा हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। मांगों के समर्थन में आवाज नारे लगाए। इस मौके पर उत्तरप्रदेश बैंकिंग इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष केके तिवारी और उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि पिछले काफी समय से बैंक कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

उनमें बैंकों के निजीकरण को बंद करने, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण को रोकने व बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने, नई पेंशन स्कीम को खत्म करने, बड़े कॉरपोरेट घरानों से एनपीए की वसूली करने, बैंक जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाने, सहकारी और ग्रामीण बैंकों को फिर से सुदृढ़ करने की मांग शामिल है। केके तिवारी ने बताया कि इस हड़ताल से सिर्फ गोरखपुर में ही करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया बैंकिंग इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े सभी कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में ओपी त्रिपाठी, एसके शाही, रविंद्र मणि त्रिपाठी, पीके श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन यूपीएन सिंह ने की।
विज्ञापन


इंडियन बैंक के मुख्य कार्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हड़ताल के क्रम में इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय पर एआईबीओए के आह्वान पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रम विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कर्मचारी संगठन के महामंत्री आशुतोष सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

बड़ौदा यूपी बैंक कर्मचारियों ने भेजा ज्ञापन 
बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की। बड़ौदा यूपी बैंक के प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन कर महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। एक संगठन के हड़ताल में शामिल नहीं होने से कुछ बैंकों में थोड़ा बहुत कामकाज भी हुआ। इस दौरान पूर्वांचल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, कार्यवाहक महामंत्री अजय कुमार शर्मा, पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के राहुल प्रताप सिंह, शिवम श्रीवास्तव, स्वामीनाथ मौर्य, सुग्रीव यादव, रामप्रताप मल्ल, विनोद पासवान, नवनीत मिश्र, रवि शंकर सिंह, सुदेश कुमार, विक्रांत कुमार, राकेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें