फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंककर्मियों का आंदोलन तेज, 26 अक्तूबर से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिवसीय कार्यकाल समेत लंबित मांगों के लिए एसबीआई मुख्य शाखा के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


गोरखपुर। लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय कार्यकाल की मांग, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) के भुगतान में असमानता और भेदभाव समेत अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। बैंक कर्मियों ने 26 अक्तूबर से अनिश्चितकाली हड़ताल की चेतावनी दी है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बृहस्पतिवार को देशभर में जिला और तहसील स्तर पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। गोरखपुर में बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मियों ने एकजुट होकर विरोध जताया।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारी सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए लगातार सर्वोच्च प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्षों से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बैंककर्मी 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी सरकार की ओर से मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 26 अक्तूबर से देशभर के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री अनिल, संदीप सिंह, क्षेत्रीय सचिव रामाशीष यादव और समीर अहमद, ऑफिसर एसोसिएशन के मुख्य क्षेत्रीय सचिव ओपी पांडेय, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय सचिव सौरभ चौधरी, सचिव ब्रजेश यादव, पंजाब नेशनल बैंक के प्रभारी पदाधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव और यूएफबीयू गोरखपुर मंडल के संयोजक यूपीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें