खाते से 25 हजार निकला, केस दर्ज कराने भटक रहा पीड़ित
गोरखपुर। खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लेने वाले जालसाज पर केस दर्ज कराने के लिए पीड़ित शख्स कई दिनों से पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर काट रहा है। थाने पर पहुंचने पर उसे साइबर सेल जाने की सलाह दी गई। साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देने के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रामगढ़ताल के अजवनिया निवासी झिनक निषाद के बेटे राजन का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आजाद चौक शाखा में खाता है। जालसाज ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर चार बार में उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। तीन जनवरी को उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। पिता-पुत्र ने बैंक अधिकारियों और रामगढ़ताल पुलिस से शिकायत की। थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी। वे साइबर सेल पहुंच कर एसपी क्रइम अशोक कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपे। मंगलवार को पीड़ित फिर एसपी क्राइम से फिर मिले तो पता चला कि अभी जांच लंबित है।