फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल फोन चोरी कर बेचता था बांग्लादेश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीआरपी ने रविवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा है। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल जिला मालदा कालिया चक निवासी अब्दुल अजीज (24) के रूप में हुई। अब्दुल ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी कर उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 52 एंड्रयाड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रविवार को जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक सर्कुलेटिंग एरिया पूर्वी छोर के पास से अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि अब्दुल अजीज रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थलों, बाजार, स्टेशन, बस स्टाॅप व भीड़-भाड़ वाले स्थान से लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता है। काफी संख्या में मोबाइल फोन एकत्रित कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश बार्डर पर बेचता है। ताकि चोरी के मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस न हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें