गोरखपुर। शहर के बसंतपुर मोहल्ले में शनिवार की देर शाम लोगों ने बैठक की। तेज आवाज डीजे बजाने पर रोक लगाने को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। उपस्थित लोगों ने अभियान चलाने को लेकर अमर उजाला समाचार पत्र की सराहना की।
लोगों ने कहा कि प्रशासन के साथ ही डीजे संचालकों और मूर्ति स्थापना करने वालों ने भी इस बार जागरूकता दिखाई। डीजे के खिलाफ चलने वाले अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ. पवन कुमार ने की। इसमें हृदेश सैनी, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, धनु, मनीष श्रीवास्तव, एडवोकेट अहमद अब्बास रिजवी, ऋषिकेश विश्वकर्मा, हनुमान श्रीवास्तव, सत्यम चौधरी, डॉ. श्रीप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद