फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन दिनों के लिए पूल टेस्टिंग के नमूनों पर लगी रोक, ये है बड़ी वजह

Mon, 15 Jun 2020 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : pti
विज्ञापन
कम्युनिटी में संक्रमण रोकने के लिए अब तक पूल टेस्टिंग से नमूने लिए जा रहे थे। लेकिन अब शासन ने तीन दिनों तक पूल टेस्टिंग पर रोक लगा दी है। इसकी वजह बताई जा रही है कि नमूनों की संख्या अधिक हो जा रही है। ऐसे में जांच समय से नहीं हो पा रहा है। 15 से लेकर 17 जून तक पूल टेस्टिंग के नमूने नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी आए हैं। बाहर से आए प्रवासियों की जांच का निर्देश शासन की ओर से मिला है। इसके लिए पूल टेस्टिंग से नमूने लेने की बात कही गई है।

पूल टेस्टिंग से नमूने लेने में सरकार की बचत भी होगी। साथ ही जल्द ही कोरोना संक्रमण का पता भी लग जाएगा। इसे लेकर करीब एक माह से विभिन्न गांवों व मोहल्लों से अब तक पूल टेस्टिंग के 2359 नमूने लिए गए हैं। इनमें लंबित नमूनों की संख्या 759 है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि तीन दिन में लंबित नमूनों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद दोबारा पूल टेस्टिंग के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। बीमार व्यक्तियों व पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के नमूने लेने पर रोक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें