फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाहरपुर में दंपती से बैग लूटा, दो संदिग्ध हिरासत में

Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के नाहरपुर में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने करीब एक घंटे के अंतराल में दो दंपतियों को निशाना बनाया। पहली घटना में ससुराल जा रहे दंपति से मोबाइल, नकदी, गहने और जरूरी कागजात से भरा बैग छीन लिया गया। इसके बाद जंगल माघी चौराहे पर दूसरी महिला से करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

बजहा निवासी जितेंद्र कुमार कन्नौजिया परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती हैं। तीन दिन पहले वह पत्नी और बच्चे के साथ गांव आए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पत्नी और बच्चे को गीडा क्षेत्र स्थित ससुराल छोड़ने बाइक से जा रहे थे। नाहरपुर में एक धर्मकांटा और रेस्टोरेंट के बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने पत्नी के हाथ से बैग झपट लिया। बैग में मोबाइल, पर्स, तीन हजार रुपये, मंगलसूत्र, झुमके, टीका और जरूरी दस्तावेज थे। जितेंद्र ने अन्य बाइक सवारों की मदद से बदमाशों का हॉलमार्क स्कूल तक पीछा किया लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जितेंद्र ने मामले में तहरीर दी है।
करीब एक घंटे बाद जंगल माघी चौराहे पर हेलानी निवासी बृजेश चौहान की पत्नी से भी बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गए थे। बैग में करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और नकदी बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें