फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, मुंबई की एक फ्लाइट रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। अलग-अलग शहरों से आने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचीं, जबकि मुंबई से आने वाली एक उड़ान को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुंबई से अपराह्न 3:20 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान लगभग एक घंटे की देरी से उतरी। कोलकाता से अपराह्न 3:30 बजे आने वाली उड़ान एक घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंची। उड़ानों के देर से आने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्रा भी प्रभावित हुई।
इसी बीच शाम 6:15 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। उड़ान रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि एयरलाइन की ओर से पहले ही उड़ान रद्द होने की सूचना यात्रियों को दे दी गई थी, जिससे कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक इंतजाम कर लिए।
विज्ञापन

दिल्ली से शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान भी अपने निर्धारित समय से 55 मिनट की देर से पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य न होने के कारण उड़ानों के आगमन समय पर असर पड़ा है। मौसम में सुधार होने तक उड़ानों के समय में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें