फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि ने घोषित किया बीए द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से बीए द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल बुधवार को घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी विवि के पोर्टल पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। अपर सचिव उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ से प्राप्त निर्देश और परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु ने बीए द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षाफल घोषित कर दिया। जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम परीक्षार्थी अथवा महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म के आधार पर घोषित किया गया है। यदि परीक्षा फार्म में परीक्षार्थी अथवा महाविद्यालय द्वारा कोई अपूर्ण या गलत सूचना दी गई होगी तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी परीक्षार्थी अथवा महाविद्यालय की होगी। कोई भी त्रुटि पाए जाने पर परीक्षाफल निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें