फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज महल बांसी में पांच संक्रमितों सहित 52 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमहल बांसी में पांच संक्रमितों सहित 52 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किए गए भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2070 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजमहल बांसी में पांच संक्रमितों सहित 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होते ही सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 2070 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1539 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 511 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मिठवल ब्लॉक बनगवां गांव में सर्वाधिक 11 संक्रमित मरीज मिले। नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो, जबकि जिला अस्पताल, शिवाजीनगर, पकड़ी, परसा शाह आलम में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के गांधीनगर मोहल्ले में एक संक्रमित मिला और राजमहल में पांच लोग संक्रमित पाए गए। बढ़नी के रामजानकी और परसा बढ़नी में एक-एक संक्रमित मिले, बढ़नी में तीन लोग संक्रमित पाए गए। भनवापुर के बिस्कोहर में एक संक्रमित पाया गया। बर्डपुर के अमहवा गांव में तीन और झंगटी में एक संक्रमित पाया गया। इटवा के सोनगढ़ और पिरालिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जोगिया के बांकी, मसिना, कटहना में एक-एक संक्रमित मिले और जोगिया गांव में दो लोग संक्रमित पाए गए। खेसरहा के मरवटिया बाजार में दो, डुबोलिया में एक संक्रमित मिला। खुनियांव के मुडिला नानकार और रमवापुर में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए, जबकि एकडवा और बडहरा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। शोहरतगढ़ के खुनुवां बाजार और घनश्यामपुर में एक-एक संक्रमित मिले। उसका के परती बाजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 52 संक्रमित पाए गए थे। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें