फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बी-पैक्स कर्मचारी संघ ने की आंदोलन की घोषणा

Fri, 19 Sep 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में बैठक करते साधन सहकारी समिति के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : सरयू तट पर निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद सहित कई पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर विभागीय कार्यों के प्रति असहयोग का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश बी-पैक्स कर्मचारी महासंघ की कोर कमेटी की बैठक 16 सितंबर को लखनऊ में हुई। इस दौरान प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 28 अगस्त और 9 मई को भेजे गए मांग पत्रों पर विभाग की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद नेतृत्व ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। एक अक्तूबर को सभी जनपदों के माध्यम से मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के जरिए ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। छह अक्तूबर से सभी विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध दर्ज किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, रामगोपाल यादव, जिला मंत्री मनोज यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, संघर्ष समिति अध्यक्ष कनक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें