फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, केंद्र पर पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

Sun, 09 Aug 2020 08:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जिले में 52 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 25799 अभ्यर्थी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
  • दो केंद्रों के बीच होंगे एक प्रतिनिधि, हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट

 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 25799 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। केंद्रों की निगरानी वेबकास्टिंग से की जाएगी। हालांकि प्रशासन के लिए सबसे ज्यादा चुनौती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की होगी।

नोडल समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि गोरखपुर मंडल में तीन जिलों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 68 परीक्षा केंद्रों पर कुल 30,599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। रविवार की सुबह परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले प्रश्नपत्र, ओएमआर सीट आदि परीक्षा सामग्री भेज दी जाएगी। सभी कमरों के सामने हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रों को थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर आदि के लिए अलग से धनराशि दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दो केंद्रों के बीच एक केंद्र प्रतिनिधि रहेंगे, जो परीक्षा सामग्री का काम देखेंगे। विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हाल को ट्रेजरी बनाया जाएगा और हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

 

विज्ञापन

एक घंटे पहले से मिलेगा प्रवेश

नोडल समन्वयक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा समय से एक घंटे पहले ही प्रवेश कराया जाएगा ताकि केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा न होने पाए। इसके लिए निर्देश दिया गया है।

प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी जमा होगी
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आईडी, एक फोटो और प्रवेश पत्र के साथ उसकी फोटो कॉपी भी लेकर आना होगा। फोटो कॉपी जमा करनी होगी।

तबीयत खराब वालों के लिए अलग रूम होगा
नोडल समन्वयक ने बताया कि हर केंद्र पर एक अलग कमरा सुरक्षित रखा जाएगा। अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना देनी होगी और सुरक्षित कमरे में विद्यार्थी को रखा जाएगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें
  • प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्रॉफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हों जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
  • अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लाएं।
  • प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंचें।
  • काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
  • मास्क, दस्ताना एवं सैनिटाइजर साथ में जरूर लाएं।
  • कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण किसी भी दशा में साथ न लाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें