फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आजमगढ़ की जगह भटनी से चलेगी आजमगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पिवकोल-सलेमपुर स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-08 पर गर्डर लांचिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर होकर जाने वाली लोकमान्य तिलक-आजमगढ़ एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में भटनी स्टेशन तक जाएगी और वहीं से चलाई जाएगी। भटनी से आजमगढ़ तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 04 एवं 10 फरवरी, 2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस, आजमगढ़ के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार आजमगढ़ से 05 एवं 11 फरवरी, 2026 को चलने वाली 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, आजमगढ़ के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें