फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल 19 स्थानों पर लगेगा आयुष्मान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सितंबर से शुरू हो रहा है आयुष्मान भवः अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में आयुष्मान भवः अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर को 19 सीएचसी पर आयुष्मान मेले का आयोजन होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
अभियान के प्रथम घटक सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, स्वैच्छिक रक्तदान और अंगदान के संकल्प संबंधी आयोजन होंगे। दूसरे घटक में आयुष्मान आपके द्वार के तहत विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से आयुष्मान भारत योजना के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाया जाएगा। ताकि, ऐसे प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख तक के इलाज की सुविधा सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिल सके।
विज्ञापन

यह जानकारी सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी बेलघाट, हरनही, बांसगांव, गगहा, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, बरही, अराव जगदीश, चरगांवा, शिवपुर, सिंघोरिया, पाली, सहजनवां, भटहट, पिपरौली, पिपराईच, चौरीचौरा, बड़हलगंज और गोला में मेले लगेंगे। इन सीएचसी पर रविवार को आयोजित मेले में चक्रानुक्रम में स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जन, नेत्र और ईएनटी विशेषज्ञों की सेवाएं भी देने की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें