फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल मंत्रालय की तरफ से सभी क्षेत्रीय रेलवे, उत्पादन इकाइयाें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों और रेलवे मंडलों को विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों और ट्रेनों में स्वच्छता के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से पिछले साल 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया था। इसमें प्रदर्शन के मूल्न्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को स्वच्छता पखवाड़ा-2022, पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे को यह पुरस्कार अपने यात्रियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने तथा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में पूरे साल साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु प्रदान किया गया। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड में आयोजित एक समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने यह पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे को प्रदान किया, जिसे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम शुभम कुमार ने प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें