फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राशनकार्ड में छह या अधिक सदस्य तो बन सकेगा आयुष्मान कार्ड

Thu, 28 Sep 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के परिवार में यदि छह या छह से अधिक सदस्य हैं तो उनका भी आयुष्मान कार्ड बन सकेगा। शासन की ओर से ऐसे लोगों को मुफ्त उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। इस योजना में एक साल के अंदर एक परिवार को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




जिला चिकित्सालय से जुड़े लोगों का कहना है कि आयुष्मान योजना के लिए वर्ष 2011 में हुई जनगणना को आधार बनाकर पात्र अंत्योदय कार्डधारकों और श्रमिकों को इसकी सुविधा दी जा रही थी। बीते 17 सितंबर से ऐसे पात्र गृहस्थी कार्डधारक, जिनके राशन कार्ड में सदस्यों की संख्या छह या छह से अधिक है। उनके लिए भी आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश शासन ने दिए हैं।इसके लिए सभी चिकित्साधिकारियों को सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।



जिले में 85 हजार पात्र गृहस्थी कार्डधारक, जुड़ा डाटा

सीएमओ कार्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि गोरखपुर जिले में करीब 85 हजार पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों का डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इसमें छह या छह से अधिक संख्या वाले लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। जानकारों का कहना है कि राशन कार्ड में दर्ज एक नाम को एक यूनिट माना जाता है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद एक साल के अंदर पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है।
विज्ञापन




ऑनलाइन आवेदन करके खुद बना सकते हैं कार्ड

आयुष्मान कार्ड से जुड़े लोगों का कहना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर खुद भी कार्ड बना सकता है। गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करके यह सुविधा ली जा सकती है।

इसके अलावा लोग नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र, आयुष्मान से जुड़े अस्पताल, नजदीकी सीएचसी और पीएचसी, राशन वितरक, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम सहित अन्य की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।



खुद बनाने के लिए अपनाएं यह प्रक्रिया

-वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं।

- वेबपेज की दाहिनी तरफ बाॅक्स में बेनिफिशियरी विकल्प पर क्लिक करें।

- उसमें अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी का सत्यापन करें।

- इसके बाद राज्य, योजना का नाम व अपने जिले का चुनाव करें।

- इसके बाद फैमिली आईडी को चुनकर अपने राशन कार्ड की संख्या अंकित करें।

- यदि राशन कार्ड संख्या के आधार पर परिवार आयुष्मान कार्ड की पात्रता में शामिल होगा तो परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी।

- इसके बाद जिसका कार्ड बनना है। उसके नाम को क्लिक करें। आधार संख्या के आधार पर ओटीपी का सत्यापन करें। इससे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाला ओटीपी डालें।

- इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया ई-केवाईसी आधार ओटीपी चुनकर सत्यापन करें।

- इसी तरह से प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल कैमरे से फोटो खींचकर आगे बढ़ने के विकल्प को चुनें।

- इसके बाद मोबाइल नंबर पर नहीं का विकल्प चुनते हुए अन्य जानकारी दर्ज करके इसे शामिल कर दें।

- फोटो के नीचे दिए गए स्कोर के 80 प्रतिशत से अधिक होने पर एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें ओके बटन पर क्लिक करने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

शासन की ओर से पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे कार्डधारक जिनमें छह या उससे अधिक परिवार के सदस्य शामिल हैं। वे लोग योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


- डॉ. आशुतोष दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें