फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी में घट रहे मरीज, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में संचालित होमियोपैथी, आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय में फरवरी 2023 में ओपीडी की शुरुआत हुई थी। शुरुआत से ही ओपीडी को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा था। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बार एक ही दिन में एक हजार से ज्यादा मरीजों को ओपीडी में परामर्श दिया गया।

पिछले छह महीनों से मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से गिरावट दर्ज की जा रही है। उदाहरण के रूप में नवंबर 2025 में 10,883 मरीज ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे थे। उसके बाद दिसंबर में यह संख्या घटकर करीब 10 हजार रह गई। जनवरी में 8818 मरीज पहुंचे। इसी तरह मार्च में 5813 तो अप्रैल में 6321 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में कुलसचिव अजीत जायसवाल ने बताया कि हाल के महीनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है। ऐसा किन वजहों से है, इसके लिए समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें