फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्व सर्प दिवस पर सबसे जहरीला सांप बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 17 Jul 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है। रविवार को चिड़ियाघर में लोगों ने विश्व के सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर को देखा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। चिड़ियाघर में वर्तमान समय में 6 प्रजाति के 17 सांप हैं। इनमें खतरनाक और पानी के सांप भी हैं।
विज्ञापन

दुर्लभ और विशेष प्रजातियों के सांप लोगों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र बनते हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर के सांप घर में अलग-अलग प्रजाति के सांपों का संसार है। इनमें खास बात है कि इन सांपों के बीच में दुनिया के दो सबसे विषैले प्रजाति के सांप शामिल हैं। इसमें रसेल वाइपर भी है। जबकि, कॉमन सैंड बोआ, सफेद और स्लेटी रंग के लगभग तीन फुट का यह सांप अजगर के बच्चे जैसा दिखता है। वहीं, ब्लैक हेडेड रायल स्नेक जो किंग कोबरा की तरह दिखने वाला है, ये भी चिड़ियाघर में है। यह लगभग 5 से 6 फीट और गुलाबी शरीर का होता है। लेकिन इस प्रजाति के सांप विषहीन होते हैं।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने लोगों को सांपों के बारे में जानकारी दी। बताया कि गोरखपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाने वाले सांपों में दो सबसे खतरनाक अर्थात विषैले सांप है जिनमें से एक कोबरा है जिसको सामान्य भाषा में नाग कहा जाता है और दूसरा करैत है। सर्पदंश की स्थिति में कभी भी घबराना नहीं चाहिए। बहुत ही शालीनता से और धैर्य के साथ पहले यह निश्चित कर लेना आवश्यक होता है कि जिस सांप ने डसा है वह विषैला है कि नहीं। बिना घबराए ही अस्पताल में संपर्क करें और समय से उपचार करें। इस दौरान निदेशक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, गौरव वर्मा, रवि यादव, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें