फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के गेट पर ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के गेट के सामने ऑटो और ई- रिक्शा और ठेला- खोमचा वालों का का जमावड़ा होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में जाने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के गेट नंबर दो, चार, पांच और छह के सामने सबसे अधिक समस्या है।
दिन भी यह लोग खड़े रहते हैं इससे स्टेशन परिसर में आने जाने वाले लोगों और गाड़ियों को परेशानी को सामना करना पड़ता है।
बता दें कि रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्री और वाहन ज्यादातर गेट नंबर दो, चार, पांच और छह इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि इन गेटों पर ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा रहता है। वहीं, ठेला-खोमचा वालों को भी ग्राहक मिल जाते हैं। इसकी वजह से यह दिनभर गेट के सामने मंडराते रहते हैं। स्टेशन परिसर के गेट पर इनकी वजह से यात्रियों और वाहनों के आने जाने के लिए आधा जगह मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जब भी रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन आती है तो ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारियां उठाने के लिए अपने वाहन आगे-पीछे करने लगते हैं। इस कारण यात्रियों को स्टेशन परिसर में जाने और बाहर निकलने में जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें