फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर की ओर नहीं जाएंगे ऑटो-ईरिक्शा...सिक्सलेन की सकरी जगहों पर खड़े मिले तो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोलघर में ऑटो-ईरिक्शा पर पाबंदी के बाद अब रूट निर्धारण भी किए गए

एसएसपी ने रुस्तमपुर से ट्रांसपोर्टनगर तक जाम की समस्या जानी, दिए निर्देश



सकरी रोड पर नहीं रुकेंगे ऑटो, पुलिस गश्त कर सुनिश्चित करेगी व्यवस्था



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। सिक्सलेन पर सकरी जगह पर ऑटो को सवारी भरते और उतारते पाए गए तो पुलिस अब चालान और कड़ी कार्रवाई करेगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुद ट्रांसपोर्टनगर और उसके आसपास के इलाकों का शनिवार को निरीक्षण कर ये निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गोलघर में ई-रिक्शा और ऑटो की पाबंदी के बाद उनका रूट निर्धारण भी कर दिया गया है। काली मंदिर, कचहरी और इंदिरा बाल विहार के आगे ऑटो, ई-रिक्शा को गोलघर की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं है। आईटीएमएस की मदद से लगातार एलाउंस करके भी इसकी जानकारी दी जा रही रही है। जाम से निजात की कड़ी में शुक्रवार को कई जगहों से ऑटो हटाए गए थे।



सिक्सलेन पर रुस्तमपुर, फलमंडी, ट्रांसपोर्टनगर के पास फ्लाईओवर निर्माण की वजह से सकरी हुई सड़क पर ही ऑटो वाले स्टैंड बना लिए थे। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। जानकारी के बाद एसएसपी शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर, फलमंडी के पास गए। उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि वे गश्त करें और किसी भी हाल में ऑटो, ई-रिक्शा को सकरी जगह पर न लगने दें। उधर, गोलघर में जाम की समस्या को दूर करने उद्देश्य से गोलघर में ई-रिक्शा और ऑटो पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन




......



अब इधर से जाएंगे ऑटो, ई-रिक्शा



0 असुरन, धर्मशाला, पुलिस लाइंस की तरफ से गोलघर की तरफ आने वाले ऑटो व ई रिक्शा काली मंदिर से आगे नहीं जाएंगे। वह काली मंदिर तिराहे से डायवर्ट होकर जाएंगे।



0 शास्त्री चौक, टाउन हॉल, तमकुही राज तिराहे की तरफ से कचहरी चौराहे होकर गोलघर जाने वाले ऑटो व ई रिक्शा कचहरी चौराहे से गोलघर की तरफ नहीं जाएंगे। वह कचहरी चौराहे से ही डायवर्ट होकर जाएंगे।



0 सिटी मॉल की तरफ से आने वाले ऑटो ई रिक्शा ऐस्प्रा के सामने तिराहे से डायवर्ट होकर जाएंगे।



0 एसएसपी आवास के सामने तिराहे से गोलघर की तरफ जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा गोलघर की तरफ नहीं जाएंगे ।



0 विजय चौक की तरफ से गणेश चौराहे की तरफ आने वाले ऑटो ई-रिक्शा गणेश चौराहे से काली मंदिर तिराहे की तरफ से बाहर निकल जाएंगे। गोलघर चौकी की तरफ नहीं जाएंगे ।
विज्ञापन




.......



नो पार्किंग में खड़े 1144 वाहनों का चालान



गोरखपुर। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने शनिवार को भी गोलघर, काली मंदिर रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। काली मंदिर से धर्मशाला तक पैदल भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कुल 1144 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान काटा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें