फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूनिसिपल बांड का कंसल्टेंट चुनने के लिए दुबारा मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। जीडीए ने इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूनिसिपल बांड जारी करने से पहले कंसल्टेंट चयनित करने के लिए दोबारा रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। इसके लिए पांच जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। पहली बार जारी आरएफपी में केवल एक एजेंसी ने ही आवेदन किया था, जिसके कारण दोबारा आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से अपनी विभिन्न परियोजनाओं के जरिए बजट एकत्र करने के लिए म्यूनिसिपल बांड की तर्ज पर इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूनिसिपल बांड जारी करने की योजना बनाई गई है। जिस योजना में बांड का पैसा लगाया जाएगा, उससे प्राप्त लाभ का अंश निवेशकों को भी दिया जाएगा। बांड जारी करने को लेकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी और उसकी जिम्मेदारी कंसल्टेंट को देने की योजना है। इसी के तहत एजेंसी का चयन करने के लिए आरएफपी जारी की गई है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्द्धन ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूनिसिपल बांड के लिए एक बार फिर आरएफपी जारी की गई है। इसके तहत पांच जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें