फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या कर फंदे से लटकाया गया था ऑटो चालक का शव, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Wed, 07 Feb 2024 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

दो डाॅक्टरों के पैनल ने पिंटू के शव का पोस्टमार्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट में पता चला कि दो दिन पहले गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पुल के नीचे से गुजरे केबल में बांधकर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटो चालक पिंटू पासवान की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को गोड़धोइया नाला पुल के नीचे छड़ के सहारे लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचे और सड़क पर रखकर पिपराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन किए। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में दो डाॅक्टरों के पैनल ने पिंटू के शव का पोस्टमार्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट में पता चला कि दो दिन पहले गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पुल के नीचे से गुजरे केबल में बांधकर लटका दिया गया था। हत्या की जानकारी होने पर परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि शनिवार को पिंटू ने अनजान नंबर से मां को फोन किया जो रिसीव करने के कुछ देर बाद ही कट गया। इसकी जानकारी पादरी बाजार पुलिस चौकी पर देने के साथ ही अनहोनी की आशंका जताते हुए पता लगाने के लिए कहा गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने टाल-मटोल कर लौटा दिया। आरोप है कि इसी लापरवाही की वजह से पिंटू की हत्या हो गई।
विज्ञापन


बवाल होने की आशंका में पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अधिकारियों ने शव कैंपियरगंज ले जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन परिवार के लोग नहीं माने। शाम छह बजे एंबुलेंस से शव लेकर पादरी बाजार चौकी पहुंचने के बाद सड़क पर रखकर जाम लगाने के साथ ही पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी गई। मामला बढ़ने पर शाहपुर, गुलरिहा, कैंट, एम्स के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। हत्यारोपियों पर कार्रवाई व परिवार को आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा देकर रात में करीब नौ बजे अधिकारियों ने जाम खत्म कराया।

 

विज्ञापन

यह है मामला
कैंपियरगंज में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 34 वर्षीय पिंटू पासवान ऑटो चलाते थे। पादरी बाजार में उनकी ननिहाल है। 10 दिन पहले सवारी लेकर पादरी बाजार जाने की जानकारी देकर पिंटू घर से निकले। वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। ननिहाल जाने की आशंका में वहां फोन किया तो पता चला कि पिंटू नहीं आए थे। अगले दिन पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास चाबी लगा ऑटो मिला। जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज हुई।

शनिवार रात में आठ बजे अनजान नंबर से पिंटू ने फोन किया वह हांफ रहा था। हेलो.. बोलने के बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। पिंटू की मां मीरा देवी, बहन मंजू रिश्तेदारों के साथ पादरी बाजार चौकी पर पहुंचीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार काे दोपहर 12 बजे गोड़धोइया पुल के नीचे से गुजरे केबल से लटकता उसका शव मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें