फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरे की जमीन को भी फर्जी तरीके से बेच दी रुद्रांश ने

Tue, 06 Feb 2024 07:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 फर्जी दस्तावेज पर आईसीआईसीआई बैंक से 4.45 करोड़ रुपये का ऋण लेकर जालसाजी करने वाले रुद्रांश पांडेय की एक और जालसाजी सामने आ गई। रुद्रांश ने चिलुआताल इलाके में एक जमीन काे भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया है। अब उसकी जालसाजी सामने आने के बाद जमीन के असल मालिक ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फर्जी दस्तावेज पर आईसीआईसीआई बैंक से 4.45 करोड़ रुपये का ऋण लेकर जालसाजी करने वाले रुद्रांश पांडेय की एक और जालसाजी सामने आ गई। रुद्रांश ने चिलुआताल इलाके में एक जमीन काे भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया है। अब उसकी जालसाजी सामने आने के बाद जमीन के असल मालिक ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस रुद्रांश पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के राजेंद्रनगर कॉलोनी निवासी शशिभूषण ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में शशिभूषण ने लिखा है कि उनकी आराजी नंबर- 348 स्थित मौजा जंगल नकहा नंबर एक में जमीन है। पता चला है कि रुद्रांश व अन्य ने धोखाधड़ी कर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उनकी जमीन का फर्जी ढंग से किसी व्यक्ति को बैनामा कर दिया है। जमीन बेचने में पता और पिता का नाम गलत दर्शाया गया है।

बैंक से अब भी नहीं आई जानकारी, हेड क्वार्टर को भेजेंगे पत्र
करोड़ों का फर्जी तरीके से ऋण लेने के मामले में जांच कर रही शाहपुर पुलिस को अब तक बैंक की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। अब पुलिस ने इस मामले में एक से दो दिन में आईसीआईसीआई बैंक के हेड क्वार्टर को पत्र लिखने का फैसला किया है। इसके बाद भी अगर जवाब नहीं मिला तो आरबीआई को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अपने स्तर से तीन संदिग्ध कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। खबर है कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रुद्रांश पर फर्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। चिलुआताल थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें