फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Mar 2023 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की नाभी पर चाकू से वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र बेलभदरा गांव में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह ऑटो में शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राम सिंह यादव (35) पुत्र बुधराम यादव ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह ऑटो लेकर गोरखपुर के लिए गया था। रात दस बजे तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई।

राम सिंह के नंबर पर फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। परिवार वाले समझे सवारी लेकर कही गए होंगे। आमतौर पर दूसरे दिन घर आ जाते हैं। इसके बाद शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने देखा कि गांव के पश्चिम छोर पर राम सिंह अपने ऑटो के साथ चालक सीट पर बैठा हुआ है। पास जाकर हिलाकर देखा तो उसकी चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


गांव वालों ने इसकी जानकारी 112 व खजनी पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष खजनी संजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गांव में शांति व्यवस्था बनाई।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की नाभी पर चाकू से वार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें