फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को बेहोश कर लूटा, चालक पर भी संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
- गीडा थाना क्षेत्र के हरैया चुंगी के पास की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के हरैया चुंगी के पास एक महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि ऑटो में सवार बदमाशों ने महिला को बेहोश कर उसका मंगलसूत्र और कान की बाली लूट ली। होश में आने पर पीड़िता ने गीडा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने ऑटो चालक की संलिप्तता पर भी संदेह जताया है।
विज्ञापन

खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी अंजू गौंड ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह नौसड़ चौराहे से घर लौटने के लिए ऑटो में सवार हुईं। ऑटो में पहले से चालक के अलावा एक युवक आगे और एक पीछे बैठा हुआ था। कुछ दूर जाने के बाद आगे बैठा युवक भी पीछे आ गया। पीड़ित का आरोप है कि ऑटो चालक ने वाहन में खराबी बताकर हरैया चुंगी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक ऑटो को रोक दिया। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो गले से मंगलसूत्र और कान की बाली गायब थी। इसके बाद गीडा थाने में तहरीर दी। सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें