फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSO पर हमला: बाइक हटाने के विवाद में डीएसओ और चालक पर फावड़े से हमला, भाजपा पार्षद के देवर समेत 8 पर FIR

Thu, 25 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

राजेश कुमार वर्तमान में औरैया जिले में डीएसओ के पद पर तैनात हैं। डीएसओ राजेश का पादरी बाजार में आवास है। उनकी मां कुछ दिनों से बीमार हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मां को दिखाने के लिए चरगांवा स्थित स्पंदन हॉस्पिटल पहुंचे थे। कैलाश गाड़ी में बाहर और डीएसओ मां के साथ अस्पताल में थे। इसी दौरान विवाद हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर क्षेत्र के रेल विहार, चरगांवा में सड़क से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भाजपा पार्षद सरोज पासवान के देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) राजेश कुमार और उनके चालक कैलाश सिंह पर फावड़े से हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धामस गांव निवासी कैलाश सिंह बिष्ट डीएसओ राजेश कुमार की सरकारी कार चलाते हैं।

राजेश कुमार वर्तमान में औरैया जिले में डीएसओ के पद पर तैनात हैं। डीएसओ राजेश का पादरी बाजार में आवास है। उनकी मां कुछ दिनों से बीमार हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मां को दिखाने के लिए चरगांवा स्थित स्पंदन हॉस्पिटल पहुंचे थे। कैलाश गाड़ी में बाहर और डीएसओ मां के साथ अस्पताल में थे। बताया गया कि अस्पताल के आसपास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।

इसी दौरान सड़क के बीच खड़ी एक बाइक को हटाने के लिए चालक ने कहा। आरोप है कि इस बात पर स्थानीय भाजपा पार्षद के देवर ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने अपने सात-आठ साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने चालक को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लात-घूंसों के साथ फावड़े से भी हमला किया गया।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर अस्पताल के अंदर मौजूद डीएसओ राजेश कुमार बाहर आए और चालक को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा।

मामले में मंगलवार देर शाम चालक कैलाश सिंह बिष्ट की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने भाजपा पार्षद सरोज पासवान के देवर समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें