फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सपा में जबरदस्त गुटबाजी, पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल

Wed, 14 Oct 2020 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बनने को लेकर सपा में जबरदस्त अंदरूनी गुटबाजी उभर कर सामने आई है। मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने टिकट मांग रहे 13 लोगों को लखनऊ बुलवाया था।
विज्ञापन


इसी बीच टिकट के दावेदार पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल के नाम से एक ऑडियो वायरल होता है। ऑडियो में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनके समुदाय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी है। पूर्व एमएलसी जायसवाल ने ऑडियो को राजनैतिक साजिश बताते हुए कहा है कि इसमें मेरी आवाज नहीं है। मैं पुलिस में रिपोर्ट लिखाऊंगा।

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी थी। इसी बीच विदेश से लौटने के बाद मंगलवार को उन्होंने देवरिया से टिकट मांग रहे ब्रहाशंकर त्रिपाठी, जेपी जायसवाल, रामप्रवेश यादव, विजय प्रताप यादव, मोहन गुप्ता, व्यास यादव, गोरखपुर के छात्रनेता पवन सिंह, भाजपा से पहले जुड़े रहने वाले विजय प्रताप मणि, तेज प्रताप यादव, ह्रदयनारायण जायसवाल, राजेश यादव, पंकज वर्मा सहित 13 लोगों को बुलाकर अलग-अलग बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो किसी कारणवश ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद दूसरे नाम पर सपा मुखिया विचार कर ही रहे थे कि एक ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में कथित रूप से पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल टिकट को लेकर एक व्यक्ति से आपस में बातचीत करते बताए जा रहे हैं। टिकट के लिए पार्टी के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम चलने पर वह भड़क गए। ऑडियो में पार्टी के नेता के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई।

इस ऑडियो को जायसवाल विरोधी और विपक्षी दल तेजी से प्रचारित कर रहे हैं। जेपी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर ऑडियो को फर्जी बताते हुए खंडन किया है। इस मामले में ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराऊंगा कि मुझे सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे जा रहे हैं।

पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल ने कहा कि मेरे खिलाफ विरोधियों की यह बहुत बड़ी साजिश है। ब्राह्मण समाज तेजी से सपा से जुड़ रहा है। ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से मेरे 22 वर्ष से अच्छे रिश्ते हैं। ऐसा हम कभी नहीं कह सकते। इसकी जांच होनी चाहिए। इसमें मेरी आवाज नहीं है। इस बारे में केस दर्ज कराऊंगा। अगर जांच में मेरी आवाज साबित हो जाए तो राजनीति से इस्तीफा देने को तैयार हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें