फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर छेड़खानी सहित हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गुलरिहा पुलिस छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित एक मामले में हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसके देवर, ससुर व एक अन्य बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे घर में छेड़खानी करने लगे। विरोध पर मारपीट कर गालियां देते हुए गला दबाकर फंदा लगाने की कोशिश करने लगे। पीड़िता ने किसी तरह जान बचाकर पति को सूचना दी। वहीं, एक अन्य मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में सेमरा नंबर एक निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि बेटी के पति, देवर, ससुर, सास पीटते हैं। एक फरवरी 2026 को बेटी के देवर ने पीटा और गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली आई। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें