फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिल्डर के अपहरण की कोशिश, महाकाल ग्रुप ने मांगी रंगदारी

Tue, 08 Aug 2023 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कारोबारी अजय कुमार मौर्य से महाकाल ग्रुप के बदमाशों ने रंगदारी मांगी और न देने पर सोमवार को अपहरण की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने खोराबार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के जमीन कारोबारी अजय कुमार मौर्य से महाकाल ग्रुप के बदमाशों ने रंगदारी मांगी और न देने पर सोमवार को अपहरण की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला के घोड़साव गांव निवासी अजय कुमार मौर्य खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी एफसीआई गोदाम के पीछे किराये का कमरा लेकर रहते हैं।

अजय ने पुलिस को बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन क्रय-विक्रय का काम करते हैं। इस कारोबार में उनका हिस्सा 7 लाख 50 हजार रुपये मार्च 2013 में मिलना था। लेकिन पार्टनरों ने रुपये नहीं दिए। बार-बार मांगने पर रविवार की शाम मोतीराम अड्डा के समीप रायल ग्रीन सिटी पर रकम देने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्चों के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, परिवार ने बयां किया दर्द, कराहते हुए रातभर बदली करवटें; क्रूरता..

आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर हिस्सेदारों ने रकम हड़पने की नीयत से अपने साथ महाकाल ग्रुप के आधा दर्जन सदस्य एवं 10 अज्ञात बदमाशों को बुला लिया। महाकाल ग्रुप के लोगों ने कहा कि हमें 20 फीसदी रंगदारी चाहिए, नहीं देने पर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश गाली देते हुए जबरदस्ती अपने वाहन में अपहरण की नीयत से बैठाने लगे। पुलिस का कहना है कि, शुरुआती जांच में आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें