फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एडीएम का फर्जी आदेश बनाकर मकान कब्जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया केस, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स इलाके के गिरधरगंज सोनारी गली में एक मकान को दुकान बताकर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके लिए जालसाज ने एडीएम का फर्जी आदेशपत्र भी बनवा लिया था।
मकान मालिक ने एसडीएम सदर से शिकायत की। जांच में पता चला कि फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर कूटरचित आदेश पत्र तैयार किया गया है। एम्स थाने में कुनराघाट निवासी आरोपी कमलेश गुप्ता पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुनराघाट निवासी मनीष कुमार गौड़ ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि उनका मकान गिरधरगंज बाजार, सोनारी गली में 80 वर्ष पुराना है। रोड चौड़ीकरण में 05 अगस्त 2022 को पीडब्ल्यूडी ने इसे ध्वस्त कर दिया था, जिसकी सड़क बनने के बाद मकान की मरम्मत कराई और बाहरी हिस्से में दरवाजे की जगह शटर लगवा लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान आवास विकास काॅलोनी कुनराघाट के रहने वाले कमलेश गुप्ता ने शटर लगे दरवाजे को दुकान बताकर एडीएम सदर का एक फर्जी व कूटरचित आदेश बनाकर नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। एसडीएम सदर ने दुकान खोलने का आदेश पारित कर दिया है। इस आदेश पत्र की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर से कराई गई तो वह फर्जी निकला।
....
वर्जन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें