फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ता जाम की कोशिश, कई थानों की पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। सोनइचा गांव में मक्के के खेत की रखवाली कर रहे दूदापार निवासी उमेश प्रसाद की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों ने भाई के आने की बात कहते हुए सोमवार को दाह संस्कार से इन्कार कर दिया। उधर, घर पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ रास्ता जाम करने की कोशिश करने लगी। इसकी भनक लगते ही बांसगांव, गोला और बड़हलगंज से अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 30 लाख रुपये मुआवजा, ढाई एकड़ जमीन, प्रधानमंत्री आवास आदि की मांग करने लगे। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक, तहसीलदार राजेश सिंह ने परिजनों को आश्वासन देकर मामले को शांत कराया, इसके बाद शाम छह बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर शव का दाह संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात उमेश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह मक्के की फसल की रखवाली के लिए रोजाना खेत में ही सोता था। जानवरों से फसल को बचाने के लिए जोर से टिन बजाने जैसी मामूली बात पर हुई उमेश की हत्या के बाद से आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, जो रिश्तेदारों के घर तक से खाली लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें