फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आर्बिट मोटर्स के निदेशक के माता-पिता को कुचलने की कोशिश, पड़ोसी डॉक्टर ने किया कार चढ़ाने का प्रयास

Sun, 27 Jul 2025 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में सिविल लाइंस में आर्बिट मोटर्स के निदेशक के माता-पिता पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित सीताराम अग्रवाल शनिवार की रात कॉलोनी में पत्नी के साथ टहल रहे थे। कॉलोनी के ही एक डॉक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप है।
 
विज्ञापन
आर्बिट मोर्टस के निदेशक के पिता सीताराम अग्रवाल ने लगाए आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आर्बिट मोर्टस के निदेशक अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हरिओमनगर काॅलोनी (सिविल लाइंस) में कार चढ़ाने की कोशिश हुई। बुजुर्ग दंपती रात में अपने घर के पास ही टहलने निकले थे। 
विज्ञापन


इसी कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश का आरोप है। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि डॉक्टर ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार को कई बार आगे पीछे करके बुजुर्ग दंपती को ठोकर मारने का प्रयास किया।

डीएम आवास से सटे हरिओमनगर कॉलोनी में सीताराम अग्रवाल का मकान है। इनके बेटे अभिषेक अग्रवाल आर्बिट मोटर्स के निदेशक हैं। सीताराम अग्रवाल ने बताया कि वह पत्नी साधना के साथ दरवाजे के पास टहल रहे थे। तभी कॉलोनी के एक डॉक्टर कार से आए। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने दंपती पर कार चढ़ाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि वह कई बार गाड़ी को बैक कर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। कार में एक युवक भी बैठा था। विरोध करने पर कार को और तेज स्पीड में लेकर आए। किसी तरह भाग कर दंपती ने जान बचाई। 

हादसे के बाद से पत्नी साधना काफी डर गई थीं। उन्होंने घटना की जानकारी बेटे अभिषेक अग्रवाल को दी। इसके बाद कैंट पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

पार्क खाली कराने के बाद बढ़ा विवाद
हरिओम नगर कॉलोनी के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के एक पार्क में कुछ लोगों ने कब्जा किया था। वहां पर लोग बैठकर शराब पीते थे। इसे खाली कराया तभी से उन लोगों में खुन्नस है। आरोप लगाया कि इसी कारण उनपर कार चढ़ाने की कोशिश की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें