फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फरार हत्यारोपितों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Thu, 16 Jan 2020 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, झंगहा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
झंगहा पुलिस ने जंगल रसूलपुर नंबर दो के बंगला टोला कोइरान निवासी श्रीकांत मौर्य की हत्या के बाद से फरार छह आरोपितों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। साथ ही पुलिस ने मुनादी कराकर हाजिर होने के लिए कहा।
विज्ञापन


विवेचक अभिनव मिश्रा ने बताया कि बीते छह नवंबर की शाम को ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ले जाने के लिए रास्ते को लेकर विवाद के दौरान जंगल रसूलपुर निवासी श्रीकांत मौर्या की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने श्रीकांत के भाई जितेंद्र की तहरीर पर गांव के ही पारसनाथ यादव, नवनाथ, अनिकेत उर्फ गोलू, गौरव, शिवा, चल्हर, रितू और चिराग पर हत्या और बलवा के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने पारसनाथ, गौरव और रितू को गिरफ्तार कर लिया था।

बुधवार को विवेचक ने हमराहियों के साथ गांव पहुुंचकर मुनादी कराई और फरार आरोपित नवनाथ, अनिकेत, शिवा, चल्हर, चिराग और रितू के घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें