फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भी तीन युवकों की तलाश में एटीएस का छापा, जुटाई जानकारी

Thu, 07 Jan 2021 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
ats - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संतकबीरनगर से एक रोहिंग्या अजीजुल हक को पकड़ने के बाद एटीएस ने बुधवार को गुलरिहा इलाके के भटहट में भी छापा मारा। टीम कस्बे में किराएदार रहे तीन युवकों की तलाश में थी। टीम ने चार जगहों पर जाकर जानकारियां जुटाईं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ युवक इलाके में आए थे। कुछ दिन यहां किराए के मकान में रहने के बाद वे कहीं चले गए। टीम ने मकान मालिक से पूछताछ की। उनके पास किराएदारों का कोई आईडी कार्ड नहीं मिला। टीम ने भटहट के जेजे कटरा में स्थित एक दर्जी की दुकान पर भी जाकर जानकारी जुटाई है। 

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव निवासी शख्स की जेजे कटरा में दर्जी की दुकान है। वर्तमान समय में वह परिवार के साथ भटहट-बांसस्थान मार्ग पर स्थित निजी मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपने गांव में स्थित मकान को कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों को किराए पर दिया था। 
विज्ञापन


किराएदारों ने लगभग छह माह तक रहने के बाद मकान छोड़ दिया। फिर चिलबिलवा में किराए के मकान में रहने लगे। बताया जा रहा है कि किराए पर रहने वाले संदिग्ध लोग देखने में भिखारियों की तरह थे। इलाके में चर्चा है कि इन लोगों  के तार रोहिंग्या से जुडे़ हैं। एटीएस की टीम चिलबिलवां स्थित उस मकान पर भी गई जहां ये लोग किराएदार थे। टीम ने तीन और जगहों पर भी जाकर जानकारियां जुटाईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें