मेष: इस राशि के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। मेष राशि में बृहस्पति विराजमान हैं, जो शुभ फलदायक होगा। शनि की चढ़ती साढ़े साती में स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
वृषभ: यह वर्ष इस राशि के लोगों के लिए श्रेयस्कर रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बृहस्पति राशि के द्वादश भाव में है धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन: इस वर्ष में इस राशि के लोगों के भाग्य का द्वार खुलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि से जुड़े कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
कर्क: इस राशि पर शनि की ढैया रहेगी। वाद-विवाद से बचें। बृहस्पति दशम भाव में होने से राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल में बच्चों की मस्ती, नृत्य-गायन के बीच लगा संगीत का तड़का
सिंह: यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या: यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। राशि के छठे भाव में शनि विजय दिलाएगा। शत्रु और रोग दोनों का सामना करके उसे परस्त करेंगे।
तुला: किसी बड़े कार्य के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में नए मार्ग बनेंगे।
वृश्चिक: शनि की ढैया रहेगी। बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- जनता की समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई, हीलाहवाली अक्षम्य
धनु: इस वर्ष धन लाभ के योग बनेंगे। अच्छे समय का उपयोग करें। घर परिवार में मांगलिक कर संपन्न होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर: यह वर्ष इस राशि के लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। उदर रोग से दिक्कत हो सकती है।
कुंभ: शनि की साढ़ेसाती रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कानूनी अड़चनों से दूर रहें। धन लाभ के योग बनेंगे। पूजा-पाठ के लिए उत्तम रहेगा।
मीन: नए कार्य के योग बनेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य भी होगा।