फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खनन रोकने पर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के विशुनपुर बुजुर्ग निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह कुछ लोग उनके खेत में जबरन खनन कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनको मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश साहनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह गांव से कुछ दूर मलौनी बंधे के किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। वहां गांव के ही चंद्रशेखर मशीन लगाकर उनके खेत से मिट्टी का खनन कर रहे थे। आरोप है कि खनन से रोकने पर चंद्रशेखर और उनके साथ मौजूद अज्ञात लोगों ने मारपीट की और घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र मिले हैं। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें